
अशोकनगर। पिपरई अशोकनगर मार्ग के ग्राम रहटवास के समीप लोडिंग वाहन और बाईक की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि लोडिंग वाहन पलट गया जिसमें वाहन चालक घायल हो गया, तो वहीं बाईक पर सवार तीनों पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजस्व अमले द्वारा जिलाअस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत एक पटवारी को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं अन्य दो पटवारियों गंभीर हालत होने पर उन्हें भोपाल रैफर किया गया है। दरअसल सुखवीर रजक (30) पुत्र जगन्नाथ सिंह, अरविंद रघुवंशी (30) पुत्र भगवत सिंह और सचिन बागवार (35) पुत्र नारायण निवासी चंदेरी पिपरई में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे, जहां बैठक के बाद यह तीनों बाईक से अपने घर अशोकनगर लौट रहे थे, तो तो वहीं लोडिंग वाहन चालक कैलाश अहिरवार (40) पुत्र श्याम लाल अपने वाहन को अशोकनगर से पिपरई ले जा रहा था, तभी रहटवास के समीप यह हादसा हो गया, जिसमें सचिन बागवार पटवारी बांसाखेड़ी की मृत्यु हो गई। तो वहीं सुखवीर रजक, अरविंद रघुवंशी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए भोपाल रैफर किया गया है। तो वहीं लोडिंग वाहन कैलाश अहिरवार का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचा राजस्व अमला:
दरअसल शनिवार को पिपरई में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें तहसीलदार सहित अन्य पटवारियों ने शिरकत की थी। पटवारी बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे, इसी बीच वह सड़क हादसे के शिकार हो गये। तो वहीं घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य पटवारियों ने घटना में घायल अपने साथियों को देखा तो अन्य साथियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे राजस्व अमले द्वारा तहसीलदार की गाड़ी से घायलों को उपचार के लिए जिलाचिकित्सालय पहुुंचाया गया। तो वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तो वहीं हादसे की जानकारी लगने के बाद जिलाअस्पताल में राजस्व सहित अन्य लोगों की भीड़ देखने को मिली।
