हाईकोर्ट का फर्जी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। म.प्र. हाईकोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का असत्य वीडियो बनाकर उसमें न्यायालय के प्रति अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पिपरझापी निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार तिवारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने हाईकोर्ट जबलपुर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ा फर्जी वीडियो तैयार कर उसे अपने फेसबुक और एक्स ट्विटर अकाउंट पर प्रसारित किया था। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने 6 जुलाई को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना सिविल लाइन में दर्ज प्रकरण को विवेचना के लिए थाना बैढ़न भेजा गया, जहां भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछतांछ में आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपने पेज की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियो तैयार कर वायरल करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने वीडियो बनाने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जप्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना बैढ़न पुलिस एवं अन्य अधिकारियों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

००००००

Next Post

दो दिन में 160 मिमी तक भारी बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलनेे के आसार

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर। शहर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों का डेरा रहा। ठंडी हवाओं के साथ बरस रही रिमझिम फुहारों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बीते दिनों से रूक-रूककर हो रही रिमझिम बारिश से उमस से परेशान नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। मौसम […]

You May Like