सतना वनमंडल में प्रदेश स्तरीय वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

सतना: सतना वनमंडल में प्रदेश स्तरीय परीक्षा 2026 उत्तीर्ण कर चुके वन रक्षकों और क्षेत्र रक्षकों के लिए अभिलेख परीक्षण, बायोमैट्रिक परीक्षण,शारीरिक माप और पैदल चाल की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सतना से रैगांव रोड पर आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इस पूरी चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण, बायोमैट्रिक परीक्षण एवं शारीरिक माप किया गया, जिसके पश्चात पैदल चाल (वॉक टेस्ट) का आयोजन हुआ. सतना जिले में कुल 202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 19 महिला और 183 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे. प्रदेश के कई अन्य जिलों की तरह सतना में भी इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया गया। यहाँ कुल 202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिन्हें दो दिवसों में विभाजित कर प्रतिदिन 101 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. इन 202 अभ्यर्थियों में 19 महिला और 183 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे. अभिलेख एवं शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों में चले अभिलेख परीक्षण में 172 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए इस दौरान 2 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए. जब की पैदल चाल के चरण में 2 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. सभी चरणों को पार करते हुए कुल 168 अभ्यर्थियों ने अभिलेख परीक्षण, बायोमैट्रिक परीक्षण, शारीरिक माप और पैदल चाल की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया.
पैदल चाल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वन विभाग द्वारा आयोजित इस शारीरिक दक्षता परीक्षा (पैदल चाल) में पुरुषों के लिए 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा गया था, जो सुबह 6 बजे से 10 बजे तक आयोजित की गई थी. अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की ओर से एम्बुलेंस, चिकित्सक दल, पेयजल और ग्लूकोज की विशेष व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए जिले के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. इसके अलावा,मार्ग पर सुगम परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई थी.

Next Post

कूनो के चीतों ने टपरी में घुस कर बछड़ों का किया शिकार, पति-पत्नी ने भागकर बचाई जान

Mon Oct 26 , 2026
श्योपुर: श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर 2 चीते एक गांव में जा घुसे और उन्होंने 2 बछड़ों का शिकार कर दहशत फैला दी। इतना ही नहीं, घर में बंधे बछड़ों के पास सो रहे पति-पत्नी ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के समय गांव […]

You May Like