श्री पीतांबरा मंदिर में कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगा

दतिया। श्री पीतांबरा मंदिर कार्यालय कर्मी पर मारपीट का आरोप लगा है। मनोज मुदगल पर साधक से मारपीट करने का आरोप पीड़ित साधक हेमंत मिश्रा ने लगाया है जो पिछले 14 वर्षों से मंदिर में साधना कर रहे हैं। साधक हेमंत मिश्रा ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में मंदिर परिसर में मारपीट का आरोप लगाया गया है।मनोज मुदगल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि साधक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।मामले को लेकर थाना कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

हरिशंकरपुरम रेलवे अंडर ब्रिज को लेकर महालेखाकार एवं कलेक्टर की हुई बैठक

Fri Feb 6 , 2026
ग्वालियर। हरिशंकरपुरम रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर एजी ऑफिस के मुख्य महालेखाकार सिद्धार्थ बोंडाडे, कलेक्टर रूचिका चौहान एवं प्रोजेक्ट से जुडे अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले एजी ऑफिस की सुरक्षा वॉल विभाग बनाकर देगा, इसके बाद बाउण्ड्री […]

You May Like