हरिशंकरपुरम रेलवे अंडर ब्रिज को लेकर महालेखाकार एवं कलेक्टर की हुई बैठक

ग्वालियर। हरिशंकरपुरम रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर एजी ऑफिस के मुख्य महालेखाकार सिद्धार्थ बोंडाडे, कलेक्टर रूचिका चौहान एवं प्रोजेक्ट से जुडे अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले एजी ऑफिस की सुरक्षा वॉल विभाग बनाकर देगा, इसके बाद बाउण्ड्री हटाई जाएगी। इसके साथ ही एजी ऑफिस के अधिकारियों ने मांग की है कि उनकी जितनी जमीन इस निर्माण कार्य में जा रही है, उतनी जमीन शासन की ओर से उन्हें दी जाए। बैठक में इसके साथ अन्य मुददों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान उप महालेखाकार महेश श्रीवास्तव व संभागीय प्रबंधक राजेश दाहिमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

अवैध गिट्टी का परिवहन करते 2 डंपर जब्त

Fri Feb 6 , 2026
ग्वालियर। अवैध खनिज का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में आज सुबह गिटटी का अवैध रूप से परिवहन करने वाले 2 डंपरों को जब्त कर उन्हें बिलौआ थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है। खनिज अधिकारी द्वारा बिलौआ के पास चैकिंग के दौरान दो डंपर गिटटी भरकर […]

You May Like