संयुक्त जांच अभियान में 18 वाहन जप्त, फ्लाई ऐश डैम का भी किया निरीक्षण

सिंगरौली । जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग, खनिज विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन और फ्लाई ऐश प्रबंधन की जांच को लेकर व्यापक अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान एसडीएम सिंगरौली, तहसीलदार, खनिज विभाग तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली के अधिकारियों ने शाहपुरा-बलियारी स्थित फ्लाई ऐश डैम का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एनटीपीसी प्रबंधन से फ्लाई ऐश प्रबंधन एवं परिवहन संबंधी प्लानिंग रिपोर्ट प्राप्त कर उसका परीक्षण किया। साथ ही फ्लाई ऐश की आपूर्ति किस प्रकार की जा रही है, निर्धारित मानकों एवं पर्यावरणीय नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी विधिवत जांच की गई। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच भी की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित एवं नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 18 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ संबंधित थाने में खड़ा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग अथवा नियमों के विपरीत वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने कहा कि अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने, पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा फ्लाई ऐश के सुरक्षित एवं नियमानुसार परिवहन के लिए ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Next Post

भारत के अशोक कांस्य पदक से चूके

Fri Jul 24 , 2026
ग्लासगो, 24 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत के अशोक शुक्रवार को ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने से चूक गए। उन्होंने 200 किग्रा की बेस्ट लिफ्ट के साथ 143.8 पॉइंट हासिल किए और चौथे स्थान पर रहे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी परमजीत कुमार 135.6 पॉइंट के […]

You May Like