नशेड़ी पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही थी पत्नी, वहां भी पहुंचकर पीटा

भोपाल। छोला मंदिर थाने में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पति नशे का आदी है. महिला का पति आए दिन नशे की हालत में उससे मारपीट करता था, जिसके चलते महिला बीते कई महीने से अपने मायके में रहती है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों में जाकर खाना बनाने का काम करती है. कुछ दिन पहले ही महिला का पति ससुराल पहुंचा और जबरन पत्नी को साथ ले जाने लगा. महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी. महिला के पड़ोसियों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपी ने जाते हुए महिला को धमकी दी. इससे डरी महिलना ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. छोला मंदिर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Next Post

हनुमानगंज थाना परिसर में हड़कंप: बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से धधकी आग, पुलिस वाहनों को पहुंची क्षति

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल। हनुमानगंज थाना परिसर में खड़े जब्ती के वाहनों में बुधवार को आग लगने से हड़कंप की स्थिती बन गई. सुबह के समय आग लगने की सूचना तुरंत ही फायर कंट्रोल को दी गई. मौके पर पहुंची दो दमकलों और पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. मशक्कत के बाद […]

You May Like

मनोरंजन