रुपया 93.76 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर

मुंबई, 24 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर 93.76 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस तक बीच कारोबार में 94.1125 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद 93.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 13 पैसे गिरकर 93.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। बीच कारोबार में एक समय यह 93.9075 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया था। अंत में 93.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों के पैसा निकालने का असर भी रुपये पर दिखा।

 

Next Post

जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: डी -1 टाइगर का लाइव मूवमेंट

Tue Mar 24 , 2026
उमरिया। जिले के ताला- उमरिया मार्ग पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। सोमवार की दोपहर भद्रशिला के पास अचानक जंगल का राजा सड़क किनारे नजर आया और वो भी खाली नहीं, बल्कि अपने जबड़ों में गाय का शिकार दबाए हुए। यह पूरा घटनाक्रम […]

You May Like