विस्थापित 30 परिवार, झुग्गियां हुईं दोगुनी से ज्यादा; लहारपुर डैम क्षेत्र तक पहुंचा अतिक्रमण

भोपाल। राजधानी के बाग मुगलिया एक्सटेंशन क्षेत्र में दीपक नगर से विस्थापित किए गए झुग्गीवासियों की आड़ में अब झुग्गी माफिया के सक्रिय होने के आरोप सामने आए हैं. श्मशान घाट के सामने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के नीचे बनाई जा रही झुग्गियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जे की आशंका गहरा गई है.

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने 9 मई 2026 को दीपक नगर क्षेत्र से लगभग 30 झुग्गियों को हटाकर बाग मुगलिया एक्सटेंशन में अस्थायी रूप से बसाया था. लेकिन अब यहां निर्धारित संख्या से दोगुनी से अधिक झुग्गियां खड़ी कर दी गई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि झुग्गीवासियों की आड़ लेकर कुछ लोग खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कराने में जुटे हैं. स्थिति यह है कि लहारपुर डैम क्षेत्र के अंदर तक झुग्गियां बना दी गई हैं.

रहवासियों का कहना है कि यह पूरा इलाका ग्रीन बेल्ट में आता है, जहां बड़ी संख्या में पेड़-पौधे हैं. इसके बावजूद लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है. साथ ही झुग्गियां हाईटेंशन लाइन के नीचे बनाई जा रही हैं, जिससे यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है.

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दीपक नगर से आए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी आवास उपलब्ध कराए जाएं और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि हरियाली और लोगों की सुरक्षा दोनों बचाई जा सके.

Next Post

बहराइच में सड़क हादसे में चार मरे,दो गंभीर

Mon May 18 , 2026
बहराइच, 18 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मटेरा क्षेत्र में कंबाइन मशीन की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नानपारा-बहराइच मार्ग पर रविवार देर क्षेत्र में यह […]

You May Like