गर्मी का टॉर्चर: पेयजल और बिजली संकट पर तुरंत लें एक्शन- कलेक्टर

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई. उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए.

उन्होंने भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले की पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की गहन समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पेयजल संकट से जुड़ी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तत्काल अटेण्ड किया जाए. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण कई क्षेत्रों में जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में सभी अधिकारी लगातार मैदानी भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखें. उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल अभावग्रस्त इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कलेक्टर ने जिले की विद्युत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखी जाए. इसके लिए प्रत्येक शिकायत पर त्वरित रिस्पॉन्स दिया जाए तथा फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग रखी जाए.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रूप से कार्य करे तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड रखते हुए उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए. ट्रांसफार्मर खराब होने, लाइन फाल्ट अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं की स्थिति में मरम्मत कार्य तेजी से किया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न रहे. यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में विद्युत आपूर्ति यथासंभव निर्बाध बनी रहे.

 

 

 

Next Post

लालबर्रा में रेत माफिया का दुस्साहस: चेकिंग के दौरान आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हालत गंभीर

Wed May 27 , 2026
बालाघाट: जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई और कानून का खौफ खत्म होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।मंगलवार की देर शाम कामथी क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस प्रधान आरक्षक राजेश्वर रहाँगडाले पर एक ट्रैक्टर चालक […]

You May Like