रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरी की कोशिश

जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत तिलहरी में रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरी की कोशिश हुई। चोर सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गए है जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम जगदानंद पाण्डे 69 वर्ष निवासी मंडला रोड तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केन्द्रीय विद्यालय से रिटायर्ड शिक्षक है। परिवार सहित गाजियाबाद में था। वापिस लौटकर घर आया तो देखा कि मेन गेट के दरवाजे का लॉक टूटा था। सीसीटीव्ही कैमरे की तार निकली हुई थी कैमरा टूटा था घर में सामान बिखरा पड़ा था दीवान व आलमारी ख्ुाली थी कोई बहुमूल्य सामान चोरी नहीं हुआ है। सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज में तीन चोर कैद हुए है।

Next Post

आधा दर्जन आरोपियों पर ईनाम घोषित

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर:शहर एवं ग्रामीण अंचल के चार थानों में दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है।जानकारी के अनुसार अधारताल थाने में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार नवीन तिवारी पिता प्रेम कुमार तिवारी निवासी त्रिपुरी […]

You May Like

Play sound