जबलपुर:शहर एवं ग्रामीण अंचल के चार थानों में दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है।जानकारी के अनुसार अधारताल थाने में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार नवीन तिवारी पिता प्रेम कुमार तिवारी निवासी त्रिपुरी राजीव गॉधी वार्ड, प्रकाश नामदेव पिता रामेश्वर प्रसाद नामदेव 38 वर्ष निवासी पारिजात बिल्डिंग कोतवाली, रोहित यादव पिता उमाशंकर यादव 28 वर्ष नविासी गदेहरी खमरिया पर पांच-पांच हजार रूपए,
कटंगी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में खिलन सिंह लोधी पिता मुन्ना सिंह लोधी 25 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ शहपुरा पर चार हजार रूपए, गोहलपुर थाने में दर्ज एक अन्य प्रकरण में फरार राशिद पिता युसुफ 38 वर्ष निवासी लेमा गार्डन गोहलपुर पर तीन हजार रूपए, सिहोरा थाने में दर्ज प्रकरण में शिवा यादव उर्फ मोहित 24 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा पर तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
