यूपीएससी ने घोषित किये भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे, केम्पावाड ने हासिल किया पहला स्थान

नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिये हैं।
यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित नतीजों में कुल 148 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बसवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंशुमान कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे और सिद्धार्थ को तीसरा स्थान मिला। करण कुमार सिंह को चौथा और आंचल शर्मा को पांचवां स्थान मिला है। आयोग ने बताया है कि गत वर्ष 16 से 23 नवंबर तक यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिखित भाग के नतीजों और छह से 15 अप्रैल तक आयोजित हुए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर 148 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गयी है। यूपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिला के बिरपुर के निवासी अश्वनी कुमार राय ने 10वां स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गांव और पूरे क्षेत्र खुशी का माहौल है। अश्वनी कुमार अपनी इस सफलता से खुश हैं और उन्होंने यूनीवार्ता से बातचीत में अपनी सफलता श्रेय अपने पिता रामप्रवेश राय और माता मंजू राय को दिया। उन्होंने बताया कि विज्ञान पृष्ठभूमि होने की वजह से उन्हें इस परीक्षा तैयारी में थोड़ी कम मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए किसी तरह की कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। नियमित रूप से सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। अश्वनी कुमार मौजूदा समय में हरियाणा के अंबाला में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं।अश्वनी के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि वह (अश्वनी) बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी मेहनती रहा है। मौजूदा समय में वह हरियाणा के अंबाला में बीडीओ के पद पर कार्यरत है और उसकी इस सफलता से हम काफी खुश हैं। अश्वनी की सफलता पर उनके गांव उत्साह का माहौल है। गांव के लोग उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। आयोग ने सामान्य वर्ग के 42, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 52, अनुसूचित जाति (एससी) के 22 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 11 उम्मीदवारों की नियुक्त की सिफारिश की है।

.....

Next Post

इटालियन ओपन 2026 में महा-उलटफेर: दुनिया के नंबर 4 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले ही दौर में हारे, 79वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी ने दी करारी शिकस्त

Sat May 9 , 2026
रोम | इटालियन ओपन 2026 के पहले ही दौर में टेनिस जगत को सबसे बड़ा झटका लगा है। छह बार के चैंपियन और दुनिया के नंबर 4 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अपने शुरुआती मैच में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें विश्व रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज क्रोएशियाई […]

You May Like