अब क्वांटिटी नहीं, क्वालिटी पर रहेगा जोर: रणविजय सिंह

​सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी रणविजय सिंह ने सागर प्रवास के दौरान मकरोनिया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि पार्टी अब कागजी नियुक्तियों के बजाय धरातल पर मजबूत और निष्ठावान संगठन खड़ा करने पर केंद्रित है।

उन्होने कहा कि पहले संगठन का काम कागजों पर अधिक होता था, जिसे अब बदलना होगा। उन्होंने कहा कि यदि गांव, वार्ड या मंडल में योग्य व्यक्ति न मिले तो पद खाली रहने दें, लेकिन परिश्रम कर सही और निष्ठावान व्यक्ति की ही तलाश करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हमें संख्या (Quantity) नहीं, बल्कि गुणवत्ता (Quality) चाहिए। भले ही संगठन छोटा हो, लेकिन वह समर्पित और संतुष्टि देने वाला होना चाहिए”।​उन्होंने स्थानीय नेताओं से सक्रिय कार्यकर्ताओं को पहचान कर जिम्मेदारी सौंपने को कहा। उन्होंने विश्वास जताया कि सागर में कांग्रेस के पास काफी पोटेंशियल है और सही रणनीति से यहाँ शानदार परिणाम लाए जा सकते हैं।​बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम और स्वरूप को बदलने का जो प्रयास किया जा रहा है, कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा, “भाजपा गरीबों के हक पर प्रहार कर रही है।​बैठक के पश्चात रणविजय सिंह ने विधानसभा वार एक-एक कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुभव और फीडबैक के आधार पर ही संगठन की रूपरेखा तय करेंगे, ताकि धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित मान-सम्मान मिल सके।

 

 

Next Post

ननि की पानी को लेकर पहली जल सुनवाई में 3 सौ से ज्यादा शिकायतें

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर: नगर निगम द्वारा आज से शुरू जल सुनवाई में पहले ही दिन 3 सौ से ज्यादा पानी की शिकायतें मिली हैं. निगम ने आज से हर मंगलवार सभी वार्डो की पानी टंकियों पर जल सुनवाई शुरू की है. खास बात यह है कि निगम के 311 एप पर दूषित […]

You May Like