
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
नड्डा दोपहर 12.45 बजे संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र में पीपीपी मॉडल पर आधारित चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इसी कार्यक्रम में वे श्योपुर और सिंगरौली के शासकीय मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे।
शाम 6.30 बजे वे ग्वारी घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे और 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
