जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सफाई, दवाओं और स्टाफ की कमी दूर करने के निर्देश

छतरपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कलेक्टर मृणाल मीणा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, सुरक्षा, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने माना कि अस्पताल में कुछ सुधार हुए हैं, लेकिन अभी भी कई कमियां बनी हुई हैं। सफाई कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड की कमी को दूर करने के लिए भेजे गए प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने मरीजों के साथ अस्पताल में अधिक संख्या में अटेंडर घूमने पर नाराजगी जताई और फ्लोर इंचार्ज को मरीज के साथ अधिकतम एक-दो लोगों को ही रहने देने के निर्देश दिए। छत से पानी टपकने की समस्या को तत्काल ठीक कराने को कहा। दवाओं की कमी पर सिविल सर्जन ने नियमित रूप से कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सफाई और पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में एंबुलेंस पॉइंट बनाने का सुझाव दिया। साथ ही सभी फ्लोर पर अपना मोबाइल नंबर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीज और परिजन सीधे शिकायत कर सकें। नई बिल्डिंग तैयार है, लेकिन एनओसी नहीं मिली है। सिविल सर्जन ने 15 दिन में सभी आवश्यक एनओसी लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद मरीजों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर पुरानी बिल्डिंग का दबाव कम किया जाएगा।

Next Post

सड़क, पुलिया और बिजली को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद दो लोगों पर FIR, आठ को नोटिस

Wed Aug 19 , 2026
छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के टटम गांव में सड़क, पुलिया और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 15 अगस्त को किए गए प्रदर्शन के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन से जुड़े लोगों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने […]

You May Like