श्योपुर में नपा कर्मचारियों का हंगामा, दो महीने का वेतन बकाया

श्योपुर:श्योपुर नगरपालिका के संविदा कर्मचारियों ने आज दोपहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि शासन से मिले 2000 रुपये की राशि को 13 माह बाद वेतन में बोनस के रूप में समायोजित किया गया। कर्मचारियों को यह राशि किस्तों में देने का वादा किया गया था।

तीन माह बीतने के बाद भी बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। नियमानुसार कर्मचारियों को हर माह 15 तारीख तक वेतन मिलना चाहिए। लेकिन उन्हें 29 या 30 तारीख को वेतन मिल रहा है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों की पीएफ राशि भी जमा नहीं की गई है।सफाई कर्मचारियों की स्थिति और भी खराब है। वे 7 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। उनका वेतन मात्र 7 हजार रुपये है। इतनी कम राशि में जीवन-यापन करना कठिन हो रहा है।

Next Post

बीआरटीएस डिवाइडर में घुसी कार

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर: शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शुक्रवार की देर रात बीआरटीएस कॉरिडोर पर सत्यसांई चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई. कार क्रमांक एमपी-09 डब्ल्यूके 1542 बताई गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के […]

You May Like