राजकीय विश्वविद्यालय के कुलगुरू ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण

सागर। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर से सम्बद्ध शासकीय महाविद्यालय, खुरई एवं विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र पर आयोजित की रही एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं, अनुशासन, सुचारू संचालन का अवलोकन किया तथा परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। खुरई महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर प्राचार्या डॉ. वंदना गोस्वामी, डॉ. अंकिता चौरसिया, डॉ. अंजलि निरालिया, डॉ. मृत्युंजय सिंह, आर्यन सिंह राजपूत एवं विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र पर डॉ. मिथलेश शरण चौबे, डॉ. राजपाल सिंह एवं डॉ. दिनेश अहिरवार मौजूद रहे।

Next Post

यूसीसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का हल्लाबोल, कहा कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही सरकार

Thu Aug 20 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित यूसीसी अर्थात समान नागरिक संहिता का विरोध ग्वालियर में भी दर्ज कराया गया। संविधान रक्षक नागरिक संस्था के सदस्यों और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट जाकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम नरेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संविधान द्वारा प्रदत्त पर्सनल लॉ बोर्ड […]

You May Like