पांच दिवसीय दीपावली मेला समापन की ओर

सतना:चित्रकूट का पांच दिवसीय दीपावली मेला अब समापन की ओर है।कलेक्टर डा सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में चित्रकूट में वर्षों बाद व्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहा है।मेला के दौरान कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है.चित्रकूट में दोनो ही अधिकारियो की उपस्थिति और निगरानी से चित्रकूट के प्रत्येक प्रमुख स्थलों पर श्रृद्धालुओ को सुगमता पूर्वक दर्शन और परिक्रमा करने में कोई असुविधा नही हुई।

चित्रकूट मेला में इस बार श्रृद्धालुजनों के पेयजल ,पार्किंग ,आश्रय विश्राम ,खान पान,चिकित्सा,,साफ सफाई,सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के साथ साथ पूरी धार्मिक नगरी को आकर्षक विद्युत सजावट को भरपूर प्रसंसा और सराहना मिली।मां मंदाकिनी नदी के घाट और प्रमुख स्थलों पर निरंतर साफ सफाई व्यवस्था से मेले का प्राकृतिक सौन्दर्य बना रहा ।मेला समापन अवसर पर अब प्रमुख स्थलों नदी घाट,मंदिर परिसर,पार्किंग और आश्रय स्थल की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Next Post

असमय बारिश ने बिगाड़ी किसानों की मेहनत, दीपावली के बाद खेत-खलिहानों में संकट

Wed Oct 22 , 2025
बैतूल: दीपावली की खुशियों के बीच बैतूल के किसानों के चेहरों से मुस्कान गायब हो गई है। गोवर्धन पूजा के ठीक बाद मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया। यह बारिश उस समय हुई जब किसान कटाई के बाद अपनी फसलें खलिहानों […]

You May Like