
सिंगरौली 5 अक्टूबर। प्रदेश भर में प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की जांच के लिए आज दिन रविवार को मेडिकल स्टोरों में खाद्य औषधि की टीम ने दबिश दिया, लेकिन आज किसी भी मेडिकल स्टोर में उक्त सिरप नही मिली है।
कलेक्टर गौरव बैनल ने औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों की गहन जांच कराई गई। गठित दल प्रभारी औषधि निरीक्षक बिहारी लाल अहिरवार ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ कफ सिरप मेडिकल स्टोरों में जांच उपरांत नहीं पाया गया । साथ ही व्यापक स्तर पर संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। वहीं मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन केंद्रों को सख्त निर्देश दिए गई है कि यदि प्रतिबंधित सिरप मिली तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । निरीक्षण में राजेश पड़वार फार्मासिस्ट, अशोक कुमार सिंह पाव मौजूद रहे।
