कैफे-3 नियम पर ऊर्जा मंत्रालय ने प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) ऊर्जा मंत्रालय ने कॉर्पोरेट औसत ऊर्जा दक्षता (कैफे)-3 नियमों पर प्रस्ताव तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेज दिया है।

केंद्रीय भारी उद्यम मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को यहां उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में बताया कि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है।

श्री कुमारस्वामी ने कहा, “हमने सभी हितधारकों और ऊर्जा मंत्रालय के साथ एक बैठक की थी। मेरी जानकारी के मुताबिक, हितधारकों के साथ बैठक के बाद ऊर्जा मंत्रालय ने पीएमओ को प्रस्ताव भेज दिया है।” हालांकि उन्होंने प्रस्ताव के विवरण के बारे में नहीं बताया।

वाहन उद्योग के सूत्रों ने भी इस तरह की बैठक की पुष्टि की, लेकिन कहा कि प्रस्ताव में क्या है इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कैफे-3 नियमों को लेकर वाहन उद्योग एक राय नहीं है। कुछ कंपनियों का कहना है कि इसमें छोटे वाहनों को रियायत दी जानी चाहिये और उत्सर्जन संबंधी कड़े नियम सिर्फ बड़े वाहनों पर लागू किये जाने चाहिये।

 

Next Post

खंडेलवाल ने की दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ करने की मांग

Wed Feb 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने पर विचार करने का आग्रह किया है। श्री खंडेलवाल ने आज कहा कि दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करना देश की राजधानी की ऐतिहासिक […]

You May Like