इंदौर: सिमरोल थाना इलाके में शराबी पिता ने घर में उत्पात मचाया और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में हमले की घटना थाना सिमरोल क्षेत्र के ग्राम दतोदा में कल रात 8.30 बजे हुई। घायल का नाम अंकित पिता तेजराम पटेल है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी तेजराम पिता लक्ष्मीनारायण पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं खेती किसानी का काम करता हूं।
मेरे पिता तेजराम आए दिन शराब पीकर लडाई झगड़ा करते रहते हैं। मैं और पिता दोनों अपने परिवार के साथ अलग अलग गांव में ही रहते है। कल रात 8.30 बजे मैं अपने खेत पर बने मकान में था तभी मेरा पिता शराब के नशे मेें धुत होकर आए और गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया तो खेत में पड़ी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मुझे सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा। मेरी पत्नी रुपाली पटेल ने बीच बचाव किया तो जाते जाते पिता ने धमकाया कि आज के बाद मेरी बात नहीं मानी तो जान से खतम कर दूंगा। पत्नी ने 108 एम्बुलेंस से मुझे अस्पताल पहुंचाया।
