छतरपुर। नगर में बीती शाम एक सड़क हादसा सामने आया। बरद्वाहा-कुर्रा रोड पर ग्राम कोटरा निवासी सूखा बुनकर की बाइक अचानक गाय से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जब सूखा बुनकर बाइक से टीकमगढ़ डिस्ट्रिक्ट के कुडिला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सहायता टीम ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। अस्पताल में उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
