
अंधेरे में बैठा था संदिग्ध, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
इंदौर. खजराना पुलिस ने 15.6 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जब्त ड्रग्स की कीमत एक लाख 60 हजार बताई जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभिया के तहत खजराना पुलिस टीम अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर बनाए हुए थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रंगून गार्डन रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में बैठा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की दाईं जेब से पारदर्शी पॉलीथिन में रखा 15.6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ. आरोपी ने अपना नाम सैयद रेहान अली पिता सैयद लुकमान अली, निवासी ममता कॉलोनी, खजराना बताया.
पूछताछ जारी, हो सकता है बड़ा खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
