मोबाइल नहीं दिया तो किशोरी ने लगाई फांसी

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम लम्हेटी में किशेारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि किशोरी मोबाइल मांग रही थी मोबाइल न देने पर वह नाराज हो गई थी।पुलिस के मुताबिक श्रीमति किरण झारिया 35 वर्ष निवासी फार्म हाउस लम्हेटी तिलवारा ने बताया कि विगत 7-8 वर्ष से ग्राम लम्हेटी स्थित फार्म हाउस में परिवार सहित रहती है।

रविवार दोपहर 2 बजे उसकी बेटी कु. ज्योति झारिया 15 वर्ष उसका मोबाईल चला रही थी बेटे रितिक झारिया ने ज्योति से फोन मांगा, फोन न देने पर रितिक ने छीन लिया इसी बात पर से दोनों के बीच बहस होने लगी, ज्योति गुस्से में कमरे के अंदर चली गयी, कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने एंव रितिक के दरवाजा में धक्का देकर खोला देखा ज्योति छत के पाईप में गमछे से फांसी पर लटकी थी जिसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

वेनेजुएला ने कैरिबियन में अमेरिकी सैन्य अभ्यास की निंदा की

Mon Oct 27 , 2025
काराकस, 27 अक्टूबर (वार्ता) वेनेजुएला सरकार ने रविवार को कैरिबियन में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए सैन्य अभ्यास की निंदा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए उकसावे और ख़तरा है। सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा गया है कि वेनेजुएला सरकार का मानना है […]

You May Like