
नवभारत बालाघाट
जंगलों में एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को बालाघाट के हट्टा क्षेत्र के डोंगरगॉव के पहाड़ी में नक्सलियों की सूचना पर पहुंचे हॉकफोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद नक्सली अपना सामान जंगल में छोड़कर भाग गए।
रामपदम शर्मा STG-22 कैम्प उकवा थाना रूपझर अनुसार विगत दिनों से मूखबीरो, नक्सल सेल से मिल रही सूचनाओं जिसमें मलाजखण्ड दलम व दर्रेकसा दलम के 1. देवचंद उर्फ नरेश उर्फ चंदू उर्फ चेतराम उर्फ विजया फाकरी 2. नानसू उर्फ गोलू 3. रानो उर्फ रम्मी नरोते 4. संगीता उर्फ कविता उर्फ सैवंती पंदे 5. जानकी उर्फ लिम्मी उर्फ रीना सोमा जोरे 6. रोशन उर्फ सोमाजी नरोते 7. सुभाष 8. रोहित उर्फ मंगलू 9. रमेश 10 रवि 11. मल्केश 12. प्रेम उर्फ प्रवीण, 13. दीपक उर्फ सुधाकर उर्फ मंगल सिंह उईके 14. संतू उर्फ तीजू 15. विकाश नगपुरे 16. रामसिंह उर्फ सम्पत 17. रीता, 18. सलिता मलाजखण्ड दलम व दर्रेकसा दलम के अन्य नक्सली द्वारा अवैध शस्त्र एवं गोला बारुद के दम पर विधि विरुध्द गति विधियों में लिप्त होकर मुखबिरों की हत्या करने के आशय से एवं क्षेत्र में भय व्याप्त कर उगाही करने की मंशा से घूम रहे है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी (नक्सली) के सक्रिय सदस्य है। जो कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन है, प्राप्त सूचनाओं पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट के नक्सल विरोधी अभियान के तहत आदेश क्रमांक पु.अ./बाला/न. सेल /56/2025 दिनांक 07/02/2025 के परिपालन में मैं निरीक्षक रामपदम शर्मा के हमराह बल उप निरीक्षक नरेश कुमार उड़के, उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि. सतीश कुमार, सउनि. कमल गुर्जर, सउनि. नागेन्द्र यादव, सउनि. योगेन्द्र सिंह, प्र.आर. 1132 सौरभशर्मा, प्र.आर. 1498 दिग्विजय सिंह, प्र.आर. 1537 कैलाश भिलाला, प्र.आर. 1551 संग्राम सिंह, प्र.आर. 1578 विकास पराडकर, प्र.आर. 1838 अजय उईके, प्र.आर. 1845 मुनेश कुशवाह, प्र.आर. 1899 जितेश सचान, आर. 1018 विरेन्द्र सिंह, आर. 1046 मनीष गौर, आर. 1102 अभिषेक गौरव, आर. 1216 अवधेश पाण्डेय, आर. 1365 सुनील धुर्वे, आर. 1384 हितेन्द्र मरावी, आर. 1455 संजीव याजिक, आर. 1544 अन्तर सिंह, आर. 1851 दीपक कुमार, आर. 1917 संजीव कुमार, आर. 1028 अभिलाश लोधी जिला बल, आर.चा. 1070 अंकित सिंह एस.टी. जी 05 डोरा के कैम्प से दिनांक 07/02/2025 के शाम 18.15 बजे रवाना हुये थे हाकफोर्स ग्रप पाथरी, लांजी, 207 बटालियन कोब्रा टिमकीटोला, हाकफोर्स ग्रुप डोरा, टेमनी, खापा, सितापाला, गोदरी, बैहर, कसंगी अपने अपने बल के साथ कार्डन की कार्यवाही कर रहे थे करीबन 05.00 बजे विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नक्सली सामने के पहाड मे घात लगाकर बैठे हुये है जो राजा डेरा कोकेवाडा के जंगल मे सर्चिग करते हुये कर्डिनेट में N 21.46.08.6 E 80.25.66.7 के आसपास के एरिया में सर्च कर रहे थे तभी दिनांक 08.02.2025 के सुबह करीबन 06.00 बजे 20-25 लोग ऑलिव ग्रीन वर्दी में हथियार के साथ कुछ दूरी पर पेडो की आड में छिपते हुये दिखाई दिये जिन्हे संदेह होने पर अपनी पहचान बताने को कहा, लेकिन पहचान न बताते हुए अचानक से माओवाद जिन्दाबाद नक्सलवाद जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए मारो शालो कुत्ते हाकफोर्स पुलिस वालो को कहते हुए जान से मारने एवं हथियार लूटने के उद्देश्य से फायर खोल दिये जो गोली मेरे सिर के पास से निकली, उनकी इस गतिविधि से यह विश्वास हो गया कि सामने से फायर कर रहे लोग प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य ही है तब हमारी पार्टी द्वारा सरेंडर करने की चेतावनी दी गई, उक्त नक्सलीयो के द्वारा लगातार फायरिंग करते हुए करीबन 18 से 20 राउण्ड फायर किये फिर हमारी पार्टी ने आत्मसुरक्षार्थ एवं अन्य कोई विकल्प नहीं होने से जवाबी कार्यवाही करते हुए नक्सलियों की दिशा में फायरिंग की जिसमें मेरे द्वारा 10, उप निरीक्षक नरेश कुमार उईके के द्वारा 03, उप निरीक्षक आशीष कुमार के द्वारा 05 उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला के द्वारा 04, सउनि. सतीश कुमार के द्वारा 04, सउनि. कमल गुर्जर के द्वारा 02, सउनि. नागेन्द्र यादव के द्वारा 03, सउनि. योगेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा 03, प्र.आर. 1132 सौरभ शर्मा के द्वारा 02, प्र.आर. 1498 दिग्विजय सिंह के द्वारा 02, प्र.आर. 1537 कैलाश भिलाला के द्वारा 04, प्र.आर. 1551 संग्राम सिंह के द्वारा 03, प्र. आर. 1578 विकास पराडकर के द्वारा 02, प्र. आर. 1836 अजय उड़के के द्वारा 03, प्र.आर. 1845 Urban कुशवाह के द्वारा 03, प्र.आर. 1899 जितेश सचान के द्वारा 03, आर. 1018 विरेन्द्र सिंह के द्वारा 05, आर. 1046 मनीष गौर के द्वारा 04, आर. 1102 अभिषेक गौरव के द्वारा 03, आर. 1216 अवधेश पाण्डेय के द्वारा 02, आर. 1365 सुनील धुर्वे के द्वारा 03, आर. 1384 हितेन्द्र मरावी के द्वारा 03, आर. 1455 संजीव याजिक के द्वारा 02, आर. 1544 अन्तर सिंह के द्वारा 03, आर. 1851 दीपक कुमार के द्वारा 04, आर. 1917 संजीव कुमार के द्वारा 03, आर. 1028 अभिलाश लोधी जिला बल के द्वारा 02 कुल 90 राउण्ड फायर किये गये और फायरिंग बंद होने के पश्चात मेरे द्वारा नक्सलियों को समर्पण करने के लिये ललकारा गया। पार्टी के सभी जवानो सहित SOP के अनुसार नक्सलियों के भागने की दिशा में और आगे बढे किन्तु ऑलिव ग्रीन वर्दी मे हथियारबंद नक्सली लाल सलाम-लाल सलाम का नारा लगाते हुये एवं घने जंगल एवं चट्टानो का फायदा उठाते हुए भाग निकले। करीबन 40 50 मिनट बाद नक्सलियों की ओर से कोई भी हलचल नही होने पर इसके पश्चाच मेरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराया गया और अतिरिक्त बल की मांग की गयी ताकि विस्तृत एरिया को सर्च किया जा सके दौरान सर्चिग कार्यवाही के घटनास्थल से 01 नग हेण्ड मेड बी.जी.एल. लचर मय ट्रेशर राऊण्ड के एवं एक मेग्जीन जिसमें 07 जिन्दा राऊण्ड एवं दैनिक उपयोग के खाद्य सामग्री एक प्लास्टिक बोरी में करीबन 04 किलो चावल, एक प्लास्टिक के पीले रंग के थैले में चावल करीबन 05 किलो, प्लास्टिक के थैले में सोयाबीन बडी, एक स्प्राईड बाटल में तेल, काले कवर में दो पानी की प्लास्टिक की बाटल, एक प्लास्टिक के आसमानी नीला रंग के थैले में शक्कर , चायपत्ती, नमक, मिले जिन्हे जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। हालांकि गोलाबारी की घटना में किसी भी पार्टी से कोई हताहत नहीं हुआ है।उपरोक्त घटना पर थाना हट्टा में नक्सलियों के विरूध्द सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द किया जा रहा है। मौके से भागे हुए नक्सलियों की धरपकड़ हेतु सुरक्षाबलों के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में सघन सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है।
