सीएम डॉ यादव से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की सौजन्य भेंट, खजुराहो में हुई सार्थक चर्चा

भोपाल।विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कवि, वक्ता और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास ने सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच साहित्य, संस्कृति और मध्यप्रदेश की धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमार विश्वास का स्वागत करते हुए कहा कि खजुराहो देश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, और साहित्य जैसे माध्यमों के जरिए इसकी प्रसिद्धि को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जा सकता है। वहीं, कुमार विश्वास ने प्रदेश सरकार द्वारा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत दुनिया में अद्वितीय है।

दोनों हस्तियों के बीच यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। माना जा रहा है कि आगामी समय में राज्य में साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर कई नई पहलें देखने को मिल सकती हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई

Thu Dec 4 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर चंबल क्षेत्र में दिनभर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि में वायुयान से ग्वालियर से भोपाल रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी रवाना हुए। ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री को आत्मीय विदाई दी गई। […]

You May Like