फोरेन रिटर्न बी टेक पास चोर गिरफ्तार, जीआरपी भोपाल ने किया गिरफ्तार

भोपाल। जीआरपी भोपाल ने ट्रेन में चोरी करने वाले एक फोरेन रिटर्न बी टेक पास चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब सात लाख का सामान बरामद किया गया है. आरोपी ऑनलाइन वेटिंग गेम की लत में पैसों की हार से आर्थिक तंगी में भोपाल आकर ट्रेन में चोरी करने लगा. आरोपी लखनऊ निवासी पुणे यूनिवर्सिटी से बी टेक पास कर फोरेन रिटर्न है.

जीआरपी भोपाल प्रभारी जहीर खान ने बताया कि बीते 20 जनवरी को फरियादी अफशा बेगम (52) निवासी वजीरपुर आगरा ट्रेन 22222 राधजानी एक्स. से सफर कर रही हथी. कोच ए-1 में आगरा से मुंबई की यात्रा के दौरान स्टेशन भोपाल पर उनके सिराहने रखा लेडीस पर्स कोई अज्ञात बदमाश नींद का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया. अफशा के पर्स के सोने-चांदी के सामान के साथ 35 हजार नकद और जरूरी कागजात थे. चोरी गए सामानों की कीमत 3 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई. मामले को संज्ञान में लेते हुए जीआरपी ने कार्रवाई शुरू की. सीसीटव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया.

जीआरपी पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित (36) निवासी लखनऊ (उ.प्र.) के रूप में हुई. आरोपी ने ट्रेनों में चोरी की वारदात को स्वीकारी किया. जीआरपी ने बताया कि आरोपी ने ट्रेनों में 4 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. उसके पास से सोने के आभूषण बरामद कर, चोरी में मिली नगद राशी को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च करना बताया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ जारी है.

Next Post

एक दिन में 20 लोगों को कुत्तों ने काटा

Sun Feb 1 , 2026
मुलताई। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है,शनिवार को नगर कस सरकारी अस्पताल में कुत्तो के काटने के 20 मरीज पहुंचे। कुत्तों के आतंक का आलम यह है कि गली मोहल्ले में आवारा कुत्ते घूमते देखे जा रहे हैं, जो कि आने आने जाने वाले को अपना […]

You May Like

Play sound