पिछले 24 घंटों में खंडवा में 4,हरसूद में 7 पुनासा में 8 और खालवा में 11 मिमी हुई वर्षा

खंडवा । पिछले 24 घंटे में खंडवा जिले में 6.6 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे खंडवा तहसील में 4, मिलीमीटर, पंधाना में 3, मिलीमीटर, पुनासा में 8 मिलीमीटर, हरसूद में 7 तथा खालवा तहसील में 11 वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 17 अगस्त तक जिले में 583.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 367.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 478 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 355 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 268 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 340 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 393 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।

Next Post

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बर्लिन में भारत परेड

Sun Aug 17 , 2025
बर्लिन, 17 अगस्त (वार्ता) देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बर्लिन स्थित प्रतिष्ठित ब्रांडेनबर्ग गेट पर भारतीय दूतावास ने भारतीय राष्ट्रीय दिवस समारोह समिति (आईएनडीसीसी) और टैगोर सेंटर के सहयोग से भारत परेड का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लगभग 1,000 सदस्य और भारत के […]

You May Like