सीआरपीएफ ग्वालियर में दीक्षांत समारोह, 339 नव नियुक्त सिपाहियों ने ली देश सेवा की शपथ

ग्वालियर। सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, ग्वालियर में 339 नव नियुक्त सिपाही एवं ट्रेड्समैन ने 16 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड में भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक गुरशक्ति सिंह सोढ़ी रहे, जिन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

परेड का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सरबजीत सिंह तलवार ने किया। छह कंटिनजेंटों की इस भव्य परेड में जवानों का अनुशासन और जोश देखते ही बनता था। उपस्थित जनसमूह ने तालियों से परेड का उत्साहवर्धन किया।

कमांडेंट बी.ए.के. चौरसिया ने सभी जवानों को ईमानदारी एवं समर्पण भाव से देश सेवा की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जवानों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण, परिवारजन एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और नव दीक्षित सिपाहियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Next Post

लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकने की सजा उचित, कोर्ट क्लर्क को झटका

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट द्वारा मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं किये जाने के कारण दो साल तक दो वेतन वृद्धि रोके जाने की सजा को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने लापरवाही के कारण […]

You May Like