
जबलपुर। कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार को दमोहनाका चौक में गंगोत्री होटल के बाजू में समानांतर सदन लगाई जिसमें महापौर की भूमिका में पूर्व पार्षद जतिन राज , अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद संतोष दुबे पंडा ,आयुक्त की भूमिका पूर्व पार्षद इस्तियाक अंसारी द्वारा निभाई गई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य के रूप में कमलेश यादव, कीर्ति सिंग, पंकज पटेल, मोहम्मद अशरफ मंसूरी, मोहम्मद यावर चौधरी उपस्थित रहे। समानांतर सदन में कांग्रेसियों ने नगर सत्ता पर जमकर निशाना साधा और जनहित के मुद्दों को लेकर अपना पक्ष रखा।
इस दौरान शहर में ठप्प पड़े विकास कार्य, नाले-नालियों के बीच से होकर गुजर रही पाइप लाइन, दूषित वेयजल, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भ्रष्टाचार, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था ठप्प, निगम के कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर समानांतर सदन में चर्चा कर नगर सत्ता को घेरा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद अदिति अतुल बाजपेई, मुकीमा याकूब अंसारी, सतेन्द्र चौबे, हर्षित यादव, प्रमोद पटेल, मनीष पटेल, राकेश पाण्डे, सेवादल के अध्यक्ष सतीश तिवारी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले, इंदिरा पाठक तिवारी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
