हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, मुख्य न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जल्द स्थापित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं एवं बाबा साहब के अनुयायियों के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में पारित आदेश के पालन में प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। ज्ञापन पर सरनाम सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, आकाश वर्मा, श्याम छइया एवं विश्वजीत स्तोनिया सहित अन्य प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में स्थापित किए जाने के संबंध में आदेश पारित किया गया था। हालांकि, कुछ आपत्तियों के कारण प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। इससे बाबा साहब के अनुयायियों में रोष है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की गहरी आस्था और सम्मान है। ऐसे में संविधान निर्माता की प्रतिमा का हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में स्थापित किया जाना न्यायोचित और सम्मानजनक होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया कि पूर्व में पारित आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा जल्द से जल्द हाईकोर्ट परिसर में स्थापित कराने की कार्रवाई की जाए।

Next Post

कैलारस शुगर मिल फिर से होगी प्रारंभ, एमएसएमई विभाग ने आमंत्रित की रुचि की अभिव्यक्ति

Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर:बंद पड़ी कैलारस शुगर मिल को फिर से चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एमएसएमई विभाग ने रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है। एमएसएमई विभाग के आयुक्त दिलीप कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आन लाइन प्रस्ताव 15 सितम्बर तक आमंत्रित […]

You May Like