सिकंदर कंपू स्थित शांतिनाथ जिनालय के 21 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ शपथ एवं सम्मान समारोह

ग्वालियर: सिकंदर कंपू स्थित शांतिनाथ जिनालय मंदिर के 21 वर्ष पूर्ण होने पर नवीन मंदिर समिति का शपथ एवं सम्मान समारोह मंगल वाटिका सिकंदर कंपू पर आयोजित किया गया। इससे पहले शांतिनाथ जिनालय मंदिर के परिषद में शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन भी किया गया।शपथ समारोह की मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार थी। विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रेमलता जैन, शपथ अधिकारी सतीशचंद्र जैन, नरेंद्र जैन नीरू ओर ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद जैन, धरम वरैया, प्रमोद जैन एवं कोमलचंद्र जैन मंच पर मौजूद थे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भगवान शांतिनाथ के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। शांतिनाथ जिनालय मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री महेंद्र जैन अन्य पदाधिकारी ने वरैया महासभा के नवीन महामंत्री नरेंद्र जैन नीरू एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन का माला श्रीफल और शॉल उडक़र किया सम्मान। संचालन महेंद्र जैन ने किया।महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार को जैन समाज के सबसे बड़े संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की 6 फरवरी को प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर शांतिनाथ मंदिर कमेटी एवं सकल जैन समाज की ओर से ग्वालियर शहर के चौराहे पर आचार्यश्री विद्यासागर की मूर्ति का लगवाने का प्रस्ताव महापौर को ज्ञापन देने के साथ मांग की है।

महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि जल्द से जल्द परिषद में बैठक कर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रतिमा का प्रस्ताव शीघ्र पास करवाएंगे।वही शपथ अधिकारी सतीशचंद्र जैन ने नवीन मंदिर समिति के राजेश कुमार जैन, धर्मेन्द्र जैन रिठोरे, महेंद्र जैन बंटी, भूपेंद्र जैन स्याऊ, इंद्र प्रकाश जैन, पीयूष जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, घनश्याम दास जैन को निष्ठा और मंदिर के प्रति जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई।

Next Post

जनसुनवाई में बेरोजगार युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास, कलेक्टर के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

Wed Feb 5 , 2025
ग्वालियर:कलेक्टर जनसुनवाई में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। वह अपने बैग में पेट्रोल लेकर पहुंचा था। खुद पर पेट्रोल डालने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक एससी वर्ग से आता है और संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत पात्र होने के बाबजूद लोन आवेदन बार […]

You May Like

मनोरंजन