शूटिंग ट्रेनिंग की आड़ में युवतियों का शोषण करने वाले मोहसिन की फंडिंग और खातों की जांच शुरू

इंदौर. ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी संचालक मोहसिन खान पर युवतियों को शूटिंग सिखाने के नाम पर शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले में हिंदू संगठनों की मांग के बाद पुलिस ने मोहसिन के बैंक खातों व दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.

आरोप है कि मोहसिन को इस काम के लिए बाहरी फंडिंग मिलती थी. मोहसिन, महू निवासी है और अन्नपूर्णा क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी संचालित करता है. पुलिस ने लाइसेंस की ग्वालियर से पुष्टि की, जो वैध पाया गया. जानकारी के अनुसार, वह 2017 से परिवार से अलग रह रहा है. हिंदू संगठनों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि वह विशेष रूप से हिंदू युवतियों को टारगेट करता था. पुलिस अब उससे जुड़ी संस्थाओं, बैंक खातों और फंडिंग के स्रोतों की जानकारी इकट्ठा कर रही है. साथ ही, पीड़ित युवतियों की भी तलाश की जा रही है ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके. नगर निगम को मोहसिन की संपत्ति की जानकारी भेजी गई है, जिससे उसकी गतिविधियों पर और गहराई से नजर रखी जा सके.

Next Post

HC: 12 साल पुराना धोखाधड़ी का केस खारिज

Fri May 23 , 2025
इंदौर. मकान एग्रीमेंट के बाद रजिस्ट्री नहीं कराने को लेकर दर्ज 12 साल पुरानी एफआईआर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने निरस्त कर दिया. कोर्ट ने माना कि यह पूरी तरह सिविल प्रकृति का मामला है, जिसे गलत तरीके से आपराधिक रंग दिया गया. वर्ष 2013 में फरियादी बृजेश […]

You May Like