पलसीकर कॉलोनी में ई-सिगरेट बेचते युवक पकड़े

इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के पास से अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट जब्त की गई हैं।पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1.40 से 1.45 बजे के बीच पलसीकर कॉलोनी में चेकिंग के दौरान सागर कुकरेजा को रोका। तलाशी लेने पर उसके हाथ में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट फ्लेवर पीच आइस, फ्लेवर बनाना स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल मैंगो आइस मिली।

पूछताछ में आरोपी ने इन्हें बेचने की नीयत से ले जाना बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने उक्त ई-सिगरेट त्रिवेणी कॉलोनी निवासी रोहित चुगानी से खरीदना बताया है। मामले में पुलिस ने तहत केस दर्ज कर दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Next Post

ब्यूटी पार्लर में बिगड़ा मॉडल प्रज्ञा का बिगडा चेहरा

Thu Jan 22 , 2026
ग्वालियर: ब्यूटीपॉर्लर की लापरवाही से मॉडल प्रज्ञा शुक्ला का चेहरा बिगड़ गया। वह वैक्स कराने के लिये नयी सड़क स्थित कायाकल्प ब्यूटी पॉर्लर एंड मेकअप स्टूडियो पहुंची थी। उपभोक्ता फोरम ने ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर सुनीता पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। 2 हजार रुपए कोर्ट खर्च चुकाने का […]

You May Like