आपत्तिजनक पोस्ट, कांग्रेस कार्यकर्ता को नोटिस

जबलपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमति रेखा जैन कांग्रेस कार्यकर्ता
को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेख है कि कार्यकर्ता रेखा जैन द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के आराध्य भगवान परशुराम के विरूद्ध अपनी फेसबुक आई.डी. के माध्यम से पोस्ट डाली गई है एवं उनकी तुलना औरंगजेब से की गई है।

जिससे भारतीय संविधान बल्कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के आर्टिकल का उल्लंघन किया गया है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। 48 घंटे के अन्दर सार्वजनिक तौर पर माफी नही मांगने की स्थिति में एवं संतोष जनक जवाब प्रेषित नहीं करने की स्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुरूप अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

महिलाओं की नियुक्ति बढ़ाने की योजना लेकिन प्रतिभा की सीमित उपलब्धता बड़ी चुनौती

Mon Mar 17 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) ब्लू कॉलर नौकरियां प्रदान करने वाली देश की अधिकांश कंपनियां चालू वर्ष में महिलाओं की नियुक्तयां बढ़ाने की योजना बना रही है लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रतिभा पूल की उपलब्धता बन रही है। ग्लोबल जॉब मैचिंग और हायरिंग प्लेटफ़ॉर्म, इनडीड के नए सर्वे के मुताबिक, […]

You May Like