बीजिंग, 26 अगस्त (वार्ता) चीन के 80वें विजय दिवस में अन्य देशों से शामिल नहीं होने के जापान के आह्वान पर चीन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गहरी नाराजगी जतायी है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि जापान ने दूतावासों के माध्यम से अन्य देशों से आह़वान किया है कि चीन के विजय दिवस समारोह में न जाएं, क्योंकि यह चीन की जापान पर विजय के उपलक्ष्य में आयोजित होता है और प्रतीकात्मक रूप से जापान के विरुद्ध है। जापान ने इन देशों से यह भी कहा है कि इस समारोह में भाग लेने से पहले वे इस विषय में एक बार सोचें।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, “चीन ने जापान के समक्ष इस मसले को गंभीरता से उठाया है और उससे जवाब मांंगा है।”इसके साथ ही प्रवक्ता ने जापान पर कटाक्ष करते हुए नसीहत दी कि जापान एक बार अपने हिंसक इतिहास को भी याद कर ले।
