एसआईआर अभियान पर सतर्क दृष्टि रखें कार्यकर्ता: योगी

सहारनपुर, 7 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम सहारनपुर मंडल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वह मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पर सतर्क नजर रखे। सरकार की मंशा है कि कोई भी घुसपैठिया या अवैध नागरिक इस अभियान से बचना नहीं चाहिए। योगी ने एसआईआर अभियान पूरा होने के बाद नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। बैठक में शामिल राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बताया कि सहारनपुर मंडल में पुनरीक्षण अभियान सही तरीके से चल रहा है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, एमएलसी विरेंद्र चैधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पश्चिम प्रांत मेरठ के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, तीनों जिलों के भाजपा अध्यक्ष और पार्टी की ओर से एसआईआर के कार्य देख रहे संयोजकगण आदि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल एवं जिले के आला अफसरों से कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। कमिश्नर डा. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे से ज्यादा सहारनपुर में रहें।

 

 

Next Post

मतदान केंद्र पहुंची तहसीलदार, बीएलओ ने किया एएसडीआर सूची का वाचन 

Sun Dec 7 , 2025
इटारसी। पुनरीक्षण कार्य का रविवार को तहसीलदार सुनीता साहनी ने निरीक्षण किया। मालवीयगंज स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर तहसीलदार ने एएसडीआर सूची का बीएलओ द्वारा वाचन करवाया। मतदान केंद्र क्रमांक 186 से मतदान केंद्र क्रमांक 189 तक का वाचन किया गया। जिसमें तहसीलदार सुनीता साहनी, बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, मतदान […]

You May Like