ग्वालियर: हरसी बांध पार्वती नदी के डूब वाले 24 गांव अलर्ट मोड पर कर दिए गए हैं। आज रात ककेटो डैम का वेस्ट बियर चालू करने के बाद 20 हजार 450 क्यूसेक पानी ककेटो वेस्ट बियर से पार्वती नदी मैं आना शुरू हो गया है। यह पानी सुबह 3 से 4 बजे के बीच पार्वती नदी के माध्यम से हरसी बांध में पहुंच गया।
इसके बाद इस मौसम में पहली बार हरसी बांध पूरा भर गया है। इसके बाद हरसी बांध पार्वती नदी के डूब वाले 24 गांव अलर्ट मोड पर किए गए हैं।
