सीमांकन में लापरवाही पर केसली की पटवारी निलंबित 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर केसली अनुभाग की पटवारी निधि सोनी, प.ह.नं. 11 मौजा बिलहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बिलहरी निवासी आवेदक द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के समक्ष सीमांकन न किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। मामले की जांच में पाया गया कि निधि सोनी, पटवारी प.ह.नं. 11 मौजा बिलहरी द्वारा भूमि की पैमाइश और सीमांकन का कार्य समय सीमा में नहीं किया गया। तहसील न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार पटवारी निधि सोनी को 15 मई 2026 के पूर्व सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। परंतु उनके द्वारा उक्त प्रकरण में न तो कोई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और न ही चौहद्दी कृषकों को तामील सूचना पत्र की प्रतियां न्यायालय में पेश की गईं। जांच में स्पष्ट हुआ कि पटवारी निधि सोनी द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई है। यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और कार्य के प्रति अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग केसली द्वारा पटवारी निधि सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि राजस्व से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी और राजस्व अधिकारी समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।

Next Post

दुर्लभ सेई और शावकों को पीठ पर लादे दिखी मादा भालू

Thu May 21 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित नए ‘डॉ. भीमराव आंबेडकरअभयारण्य’ (बंडा-शाहगढ़) से वन्यजीव प्रेमियों को उत्साहित करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। वन विभाग के कैमरा ट्रैप में एक दुर्लभ सेई और अपने दो शावकों को पीठ पर लादे घूमती एक मादा भालू की दुर्लभ झलक कैद हुई है। उत्तर वन […]

You May Like