जोधपुर, 20 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा है कि किसी का उपनाम धारण कर लेने भर से उससे जुड़ी विरासत, परिपक्वता और जिम्मेदार आचरण हासिल नहीं किया जा सकता है।
श्री शेखावत ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि श्री गांधी ने अपने ही देश के प्रधानमंत्री को लेकर जिस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें सार्वजनिक मंच पर की, वह अशोभनीय और निंदनीय भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पुराने व्यवहार को देखते हुए उनका यह आचरण कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उपनाम किसी से चुरा सकते हो, लेकिन उसके साथ जुड़ी विरासत, परिपक्वता और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण का व्यवहार हासिल नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनाव में हाइब्रिड तकनीक के माध्यम से राजेंद्र सोलंकी को उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर श्री शेखावत ने कहा कि यह नियम-कायदे के दायरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए शायद इसी उद्देश्य से नियमों में संशोधन किया होगा। उन्होंने कहा कि शहर के मतदाता पहले ही अपना मानस व्यक्त कर चुके हैं। नगर निगम बोर्ड के लिए चुने गए सदस्यों ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। ऐसे में चुनाव को लेकर जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों की भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
श्री शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दिन पहले भी रात में थाना रातानाडा जाकर एक हाईवोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा खड़ा करने का प्रयास किया गया, लेकिन सुबह होते-होते वह पटाखा फुस्स हो गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक माहौल को अनावश्यक रूप से गरमाने और झूठ-अफवाहों के जरिए भ्रम पैदा करने की कोशिशें जनता के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकतीं।
Next Post
इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी कुशीनगर एक्सप्रेस
Sun Sep 20 , 2026
इटारसी: गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने पर रेलवे में हड़कंप मच गया। पमरे के इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को नाला मोहल्ला आउटर पर मेन लाइन में रोक दिया गया। बताया गया कि इंजन के अंदर एक […]

You May Like
-
2 years ago
सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी फिसला
-
2 years ago
महिला के साथ की सड़क पर मारपीट
