राऊ हत्याकांड का खुलासाः पत्नी से अवैध संबंध बना हत्या की वजह

इंदौर:राऊ थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने उज्जैन के एक लिस्टेड बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि अवैध प्रेम संबंध और आपसी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी.डीसीपी जोन 1 कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि 12 अप्रैल की रात नखराली ढाणी, केट रोड के सामने एक युवक घायल हालत में मिला था. उसकी पहचान नवीन पाटीदार उम्र 31साल, निवासी रंगवासा के रूप में हुई.

मौके से कारतूस मिलने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामला हत्या का निकला. इसके बाद अपराध दर्ज कर इसी बिंदू पर जांच तेज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई. टीम ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल की पहचान की. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्लेमर हिल्स कॉलोनी से तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में उज्जैन का रहने वाला मुकेश कुमावत हैं. जबकि अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई दोनों देवास के रहने वाले शामिल हैं.

मुख्य आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले हैं दर्ज
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध और पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की पल्सर बाइक, देशी पिस्टल और कारतूस जब्त किए हैं. मामले में एक आरोपी राहुल उईके निवासी उज्जैन फरार है, जबकि मृतक की पत्नी भारती की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार के कई मामले दर्ज हैं. अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Next Post

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 69 फीसदी लक्ष्य किया पूरा

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर:जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने अब गति पकड़ ली है. 16 अप्रैल तक 22,657 टीके लगाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 69 प्रतिशत है. दरअसल, कॉलेजों में काउंसलिंग बढ़ा देने से स्वास्थ्य विभाग इस आंकड़े तक पहुंच पाया है.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद […]

You May Like