मां नर्मदा की थीम पर बना है नर्मदापुरम स्टेशन, भोपाल में बनेंगे मेट्रो और वन्देभारत के कोच

नर्मदापुरम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन- नर्मदापुरम, श्रीधाम, कटनी साउथ, शाजापुर, सिवनी और ओरछा स्टेशन का लोकार्पण किया। पीएम कार्यक्रम में राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली जुड़े।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से जुड़े। उन्होंने कहा- ये बदलते दौर का बदलता भारत है। भोपाल के भेल में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के कोच बनाए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद ने 1904 में कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज हम इस अवधारणा को साकार होता देख रहे हैं। डबल इंजन सरकार के साथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। जल्द ही भोपाल के बीएचईएल में वंदे भारत, मेट्रो ट्रेन के कोच बनाए जाएंगे। जिससे लोगों को रोजगार मिलेंगे।

सीएम ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री ने भारत की ताकत दिखा दी है। उन्होंने कहा ये कूटनीति का ही नतीजा है कि पाकिस्तान को तीन देशों के अलावा कहीं समर्थन नहीं मिला। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का मकसद देश में दंगे भड़काना था लेकिन पीएम के नेतृत्व में देश एकजुट रहा। ये लोकतंत्र की जीत है। मोदी में विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को मां नर्मदा की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित किया गया है। 26 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन को स्थानीय संस्कृति और ‘नर्मदा थीम’ पर आधारित डिजाइन दिया गया है।

स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इनमें प्रवेश द्वार, नया प्रतीक्षालय और आधुनिक टिकट काउंटर शामिल हैं। दिव्यांगजनों के लिए विशेष रैंप और शौचालय बनाए गए हैं। स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, जो भोपाल मंडल का सबसे चौड़ा फुट ओवर ब्रिज है।

यात्रियों के लिए 3100 वर्गमीटर का सौंदर्यीकृत सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है। 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक LED लाइटिंग लगाई गई है। दोनों प्लेटफॉर्म पर उच्च स्तरीय शेड्स की व्यवस्था की गई है।

Next Post

हम क्या है बता देंगे’, भीम आर्मी ने फिर जारी की चेतावनी, ग्वालियर में जातिगत तनाव के बादल, हाईकोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

Thu May 22 , 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर फिर से टकराव की स्थिति बन गई है। भीम आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अधिवक्ताओं को चुनौती दी है। कहा है कि भीम आर्मी क्या है। यह हम बता […]

You May Like