ओडिशा और झारखंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

रांची, 12 जुलाई (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में ओडिशा और झारखंड ने जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

झारखंड के रांची स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ओडिशा ने हरियाणा को 1-0 से हराया। ओडिशा की ओर से सुदीपा बा (45वें मिनट) में खेल का निर्णायक गोल दागा।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने मिजोरम को 1-0 से हराया। झारखंड के लिए जिरन सोय मुंडा (26वें मिनट) ने मैच का निर्णायक गोल दागकर हॉकी झारखंड के लिए फाइनल में ओडिशा से मुकाबला करने का रास्ता साफ कर दिया।

फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जायेगा। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हरियाणा बनाम मिजोरम के बीच भिड़ंत होगी।

Next Post

भारत की अंडर-20 महिला टीम कल उज्बेकिस्तान के साथ पहला मैत्री मुकाबला खेलेगी

Sat Jul 12 , 2025
ताशकंद, 12 जुलाई (वार्ता) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम रविवार को उज्बेकिस्तान के साथ अपना पहला मैत्री मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम यहां उज्बेकस्तान के साथ दो मैत्री मैच खेलेंगी। पहला मैच 13 जुलाई को डू’ स्टलिक स्टेडियम में भारतीय समयानुसार साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा। बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ […]

You May Like