कलेक्टर कटेसरिया ने युवाओं को खेलों से जोड़ने, फिटनेस अपनाने के लिए किया प्रेरित

रतलाम। मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम की टू वेय केटेगिरी के अंतर्गत आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर अजय कटेसरिया, युवा आइकन निशित श्रीमाल एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधि रौनक राठौर उपस्थित रहे। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन युवा संवाद में सहभागिता की तथा खेल, फिटनेस एवं युवा सहभागिता से जुड़े विषयों पर उनके विचार सुने।

इसके पश्चात कलेक्टर अजय कटेसरिया ने युवाओं को खेलों से जुडऩे, फिटनेस अपनाने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय खिलाडिय़ों का सम्मान कर उनसे संवाद किया गया तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश माहेश्वरी ने युवाओं को ‘विकसित भारत-नशा मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई। युवाओं को माय भारत वेबसाइट पर पंजीयन के लिए प्रेरित किया गया तथा वीबीवायएलडी क्विज की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Next Post

रक्षाबंधन पर दमोह बाजार में पुलिस का सख्त पहरा

Thu Aug 27 , 2026
दमोह। रक्षाबंधन त्योहार के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दमोह शहर में बाजार व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व सीएसपी एच.आर. पांडे के निर्देशन में टीआई […]

You May Like