महंगाई से बेहाल महिलाएं, त्योहार के खर्च के लिए मांगा लोन

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बढ़ती महंगाई से बिगड़ते घरेलू बजट के विरोध में महिलाओं के एक समूह ने करोंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंचकर त्योहारों के खर्च के लिए लोन की मांग की। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओं ने बैंक प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए ‘त्योहार लोन’ के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए। इसे महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध बताया गया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि शक्कर, खाद्य तेल, घी, आटा सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शक्कर के बढ़ते दामों के कारण त्योहारों पर पारंपरिक मिठाइयां और पकवान बनाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति में मनोज शुक्ला ने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण लोग अभूतपूर्व महंगाई के संकट से जूझ रहे हैं। त्योहार खुशी और उल्लास के अवसर होते हैं, लेकिन बेलगाम महंगाई ने आम परिवारों की खुशियां छीन ली हैं।

इस दौरान पूर्व पार्षद हेमलता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, थाना कोतवाली धार द्वारा तत्काल कार्रवाई

Thu Aug 27 , 2026
धार. आज थाना कोतवाली धार क्षेत्रांतर्गत ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान बख्ताम्बर मार्ग स्थित श्याम ऑटो पार्ट्स के पास मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर […]

You May Like