रक्षाबंधन पर दमोह बाजार में पुलिस का सख्त पहरा

दमोह। रक्षाबंधन त्योहार के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दमोह शहर में बाजार व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व सीएसपी एच.आर. पांडे के निर्देशन में टीआई कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात है।पुलिस का मुख्य उद्देश्य चोरी, चैन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

इसके लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अनाउंसमेंट कर आम नागरिकों और दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खरीदारी के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Next Post

राखी की मिठास पर प्रशासन का पहरा: 800 किलो से अधिक संदिग्ध मावे की मिठाइयां नष्ट

Thu Aug 27 , 2026
देवास। रक्षाबंधन से ठीक पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार शाम प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में जब्त की गई मिठाइयों को नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही बुधवार रात शहर की दो प्रमुख मिठाई […]

You May Like