आप” ने गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाकर अभियान की शुरुआत की

ग्वालियर। ग्वालियर जिले की खस्ता हाल सड़को को ठीक करवाने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में “जहां सड़क पर गड्ढा होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा” अभियान की शुरुआत सिटी सेंटर से की गई।

उक्त अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे है जल भराव हो रहा है सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं गंदगी का अंबार लगा हुआ है इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है. अभी हाल ही में महल रोड जो 18 करोड़ की लागत से बनी एक हफ्ते के अंदर तीन बार धशक गई शहर के सबसे महंगा एरिया सिटी सेंटर में गड्ढों में सड़क देखने को भी नहीं मिल रही है. जब शहर के विकास की बात आती है तो उसका से श्रेय लेने की होड़ मंत्री लेते है तो सड़को पर गड्ढों के लिए भी यही जिम्मेदार है, इसलिए जहां सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में चलाया जाएगा जिससे अधिकारियों, प्रशासन,एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित होकर समस्या का समाधान हो। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह सचिव अमित शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर की स्मार्टसिटी की बदहाल गड्ढे वाली सड़क ठीक करवाने के लिए नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर निवेदन किया परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। जनता लगातार खराब सड़कों से परेशान है लगातार एक्सीडेंट हादसे खराब सड़कों से हो रहे कई मौतें हो गई।

Next Post

पुरी की तर्ज पर निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

Fri Jun 27 , 2025
राजगढ़।उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर जिला मुख्यालय राजगढ़ में शुक्रवार को भव्य रुप में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए. भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को श्रद्धालुजन हाथों से खींचते हुए जय जगन्नाथ के जयकार लगा रहे थे. भगवान श्री जगन्नाथ […]

You May Like

Play sound