पेंशन बंद होने से वृद्ध हो रहे परेशान

इंदौर:केंद्र एवं राज्य सरकार की पेंशन योजना बंद होती प्रतीत हो रही है क्योंकि शहर के निम्न और मज़दूर वर्ग वाले अधिकांश वार्डों में ऐसे केस सामने आ रहे है जहां या तो कई वृद्धा एवं विधवा पेंशन बंद हो चुकी है या वहां हमेशा इस योजना से वंचित है.पेंशन योजना के मामलें में एक और क्षेत्र सामने आया है जहां वृद्ध जन अपनी बंद पेशन के पीछे परेशान हो रहे है. वार्ड 30 के सोलंकी नगर जो की एमआर-9 के चौहारे से लगा हुआ क्षेत्र है.

यहां अधिकांश निम्न वर्ग के लोग निवास करते हैं. सोलंकी नगर में भी कई ऐसे वृद्धजन हैं जिनकी पेंशन आचानक बंद कर दी गई. इन बुज़ुर्गों ने बैंक जाकर अपनी केवाईसी भी करवा ली लाख चक्कर झोन के भी लगा लिए लेकिन आज तक पेंशन शुरू नहीं की गई. झोन पर कहा जाता है कि बैंक में डाटा मेल नहीं खा रहा होगा. इसलिए बैंक जाओ. वहीं बैंक में कहा जाता है आगे यानी सरकार की ओर से बंद की गई है सही असमंजस में उलझे वृद्धजनों की परेशानियां बड़ गई है.
इनका कहना है
अभी तक तो पेंशन चालू नहीं हो पाई है. सरकार से आशा है कि हमारी पेंशन वह दोबार शुरू करेगी. इससे हमें बड़ी सुविधा मिल जाती है. पेंशन योजना से लाभ तो मिला है.
– श्रीराम मांडरे
दो वर्ष हो चुके हैं. पेंशन बंद हुए समय पर बैंक भी पूछने जाते हैं. वह हमेशा अश्वासन देते हैं. पति बीमार रहते है. ऐसे में हम दोनों को मिलने वाली राशि काम आती थी.
– कमला बाई
यहां कई बुजुर्ग हैं. उन्हें पेंशन दी जानी चाहिए. कई लोग परेशान होते हंै या तो बु¸ज़ुर्ग को कह दिया जाए कि पेंशन योजना बंद कर दी गई या उनकी मदद की जाए.
– नर्मदा पुरिया

Next Post

महिला दिवस पर आज फ्री रहेंगे राष्ट्रीय स्मारक, संग्रहालय

Sat Mar 8 , 2025
ग्वालियर: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 8 मार्च को राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक और संग्रहालय पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रखने का फैसला लिया है। एएसआई की सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद् शशीकांत राठौर ने बताया कि किले पर मौजूद मानसिंह पैलेस, सहस्त्र-बाहू का मंदिर, तेली मंदिर, संग्रहालय और […]

You May Like