
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय तथा सर्वधर्म विधि महाविद्यालय ने सहभागिता कार्यक्रम के तहत शोध पद्धति पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया। सर्वधर्म विधि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आई.टी.एम. विश्वविद्यालय विधि विभाग से सहायक प्राध्यापक ह्रदेश चतुर्वेदी ने अपने व्याख्यान में कहा कि शोधार्थी को सर्वप्रथम शोध समस्या को खोजना होगा। समस्या को समझने के बाद ही डोक्टरल एवं नाॅन डोक्टरल शोध पद्धति का प्रयोग करते हुये उपलब्ध आकड़ो का विष्लेशण किये जाने पर निष्कर्ष पर पहुचा जा सकता है। इस अवसर पर माधव विधि महाविद्यालय से डाॅ. ममता मिश्रा, डाॅ. गिरीश पाल तथा सर्वधर्म विधि महाविद्यालय से प्राचार्य डाॅ. रमेश कुशवाह उपस्थित थे। आभार व्यक्त डाॅ. रजनी दीक्षित ने किया।
